{"_id":"692defb8965331de720c47e3","slug":"frost-causes-further-drop-in-minimum-temperature-chilly-mornings-and-evenings-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1007-148077-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमने लगा पाला, न्यूनतम तापमान में और गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमने लगा पाला, न्यूनतम तापमान में और गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में कमी आई है। सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही और पाला जमने से न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री पर आ गया। पूरे दिन धूप निकलने के बाद भी लोगों ने ठंड महसूस की। शाम के समय हाथ-पैर ठिठुरने लगे। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन में तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
दिसंबर माह के पहले दिन ही पाला जमा नजर आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने और पूरे दिन तेज धूप के बाद ठिठुरन बढ़ी।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रह सकती है। दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने के आसार हैं। उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना जताई गई है। जिससे सुबह व शाम को ठंड बने रहने और दिन में धूप खिले रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।
Trending Videos