फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GNG College team secures first place in classical dance

Yamuna Nagar News: शास्त्रीय नृत्य में जीएनजी कॉलेज की टीम प्रथम

Sat, 24 Oct 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
GNG College team secures first place in classical dance
प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुक्रवार को विद्यार्थियों ने रंगारंग शुरुआत की। पहले दिन शास्त्रीय नृत्य, लोकगीत, समूह गायन, हरियाणवी लूर नृत्य और हरियाणवी पॉप गायन की प्रतियोगिता करवाई गई।
शास्त्रीय नृत्य में जीएनजी कॉलेज की टीम ने पहला व गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने दूसरा स्थान पाया। कोरियोग्राफी में जीएनजी कॉलेज की टीम ने पहला, एमएलएन कॉलेज की टीम ने दूसरा तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में मुंकद लाल कॉलेज ने पहला, गुरु नानक खालसा काॅलेज ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोकगीत शैली में जीएनजी कॉलेज ने पहला, राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने दूसरा तथा डीएवी गर्ल्स कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय सुगम गायन में जीएनजी कॉलेज ने पहला, एमएलएन ने दूसरा तथा डीएवी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। समूह सांग शैली में जीएनजी ने पहला, डीएवी कॉलेज ने दूसरा तथा राजकीय महाविद्यालय छछरौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महोत्सव की प्रतियोगिताएं देर शाम तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूर नृत्य में दिखाई हरियाणा की लोक संस्कृति
हरियाणवी लूर नृत्य प्रतियोगिता दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने मेरा दामण लाइयो लोकगीत की धुन पर पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। हरियाणा की धरती न्यारी, संस्कृति इसकी सबसे प्यारी जैसे भावों से सजी प्रस्तुति में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की झलक दिखाई दी।

अंधविश्वास के खिलाफ किया जागरूक
जीएनजी कॉलेज की छात्राओं ने काला जादू, अंधविश्वास का जाल एवं तंत्र-मंत्र विषय पर कोरियोग्राफी से समाज में फैली कुरीतियों और उनसे पैदा होने वाली समस्याओं को दर्शाया। प्रस्तुति के जरिए लोगों को अंधविश्वास से दूर रहकर विवेक और समझदारी से काम लेने का संदेश दिया। वहीं, गुरु नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से नशे पर प्रहार किया।

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed