{"_id":"69bb0f3f85768ca6460197c7","slug":"goods-stolen-from-a-house-under-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153020-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विशाल नगर कॉलोनी में बन रहे निर्माणधीन मकान में चोरी हो गई। थाना गांधरीनगर पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शिकायत में शहर की भाटिया की चक्की निवासी विक्रम प्रसाद ने बताया कि वह शहर की विशाल नगर में मकान का निर्माण करवा रहा है। 16 मार्च को शाम के समय वह मकान से काम खत्म करवा कर घर लौट आया था। अगली सुबह जब वह अपने निर्माणधीन मकान पर पहुंचा तो उसे वहां रखा सामान गायब मिला। जांच करने पर मकान से बिजली की तार, टूल किट व अन्य सामान गायब मिला। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। संवाद
Trending Videos