सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage pile up in the city due to the sanitation workers' strike
इंड​स्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। दमकल कर्मचारियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और कॉलोनियों में साफ नजर आने लगा है। शनिवार को दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए, जिससे आमजन और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम में कुल 642 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 312 कर्मचारी सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण शहर के 22 वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। कई कॉलोनियों और बाजारों में डस्टबिन भर चुके हैं और उनके आसपास कूड़ा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें दुकानों के बाहर कूड़े के ढेर मिले। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि आधे कर्मचारी अभी भी ड्यूटी पर हैं।
इन्हीं के सहारे कुछ इलाकों में सफाई का काम चल रहा है। सीमित स्टाफ के कारण पूरे शहर में सफाई बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। शहर में प्रतिदिन करीब 250 से 280 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा उठान का कार्य एजेंसी के माध्यम से किया जा रहा है।
कूड़ा न उठने पर लोगों ने जताई नाराजगी
शहरवासी अमनदीप का कहना है कि हड़ताल के कारण उनके क्षेत्र में दो दिनों से कूड़ा नहीं उठा है, जिससे बदबू और गंदगी फैलने लगी है। कहीं आने जाने में दिक्कत होती है। विकास का कहना है कि बाजार क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगने से ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। वहीं मोहित ने बताया कि डस्टबिन पूरी तरह भर चुके हैं और कूड़ा सड़कों पर फैल गया है। अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो कूड़े के ढेर और बढ़ सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्या का समाधान किया जाए।
शहर की सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है। जो कर्मचारी ड्यूटी पर हैं, वह नियमित रूप से सफाई कर रहे हैं। कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। -हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

इंडस्ट्रियल रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed