{"_id":"69efbf6e396d4bf6c20365ae","slug":"heat-shatters-11-year-record-in-april-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155096-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ डाला 11 साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ डाला 11 साल का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
छाता लेकर जाती महिला और सिर पर कपड़ा रखकर जाता बच्चा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हर दिन बढ़ती गर्मी पुराना रिकॉर्ड तोड़ नया स्थापित कर रही है। सोमवार को गर्मी ने अप्रैल माह में पिछले 11 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ सोमवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
प्रचंड धूप के कारण लोगों की हालत खराब रही। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि मंगलवार से तापमान में कमी आएगी। तापमान कम होने से गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिलेगी। इस सप्ताह तापमान 35 से 39 के बीच रहेगा। अप्रैल में पड़ रही जून सी गर्मी के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रचंड गर्मी और लू के कारण लोगों का हाल खराब है।
लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। वहीं, सोमवार को गर्मी ने पिछले 11 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अप्रैल 2015 में अधिकतम तापमान 41.3 दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को यह 41.9 यानी 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
हालात ऐसे रहे कि सुबह 10 बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। दिन के साथ पारा भी चढ़ा और दोपहर 12 बजे आसमान से आग बरसने लगी। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोगों विभिन्न जतन करने पड़े।
दोपहर को शहर की सड़कें ही नहीं, बल्कि कॉलोनी, मोहल्लों की गलियां भी सुनसान दिखाई दीं। इसके साथ तमाम सार्वजनिक स्थानाें, पार्क, बगीचे भी वीरान रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच धूप का असर कम होने पर लोग घरों से निकले और अपने काम किए। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।
मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को अप्रैल में गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया। गर्मी के बीच इस सप्ताह कुछ राहत रही। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर मौसम पर देखने को मिलेगा। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी कम होगी। मंगलवार को 39, बुधवार को 37, वीरवार को 38, शुक्रवार को 36 और शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X