{"_id":"69f061f130f82766850c8758","slug":"video-special-drive-against-vehicles-with-tinted-windows-in-yamunanagar-fines-and-warnings-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान, चालान व चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान, चालान व चेतावनी
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक थाना प्रभारी संदीप कुमार ने शहर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, विशेष रूप से माता अहिल्याबाई होलकर चौक पर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए कई वाहन चालकों के चालान किए गए, वहीं कई वाहनों को इंपाउंड करने की चेतावनी भी दी गई।
कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों की काली जालियां उतरवाईं। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि काली फिल्म लगे वाहन न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि कई बार अवैध और अनैतिक गतिविधियों में भी इनका इस्तेमाल होता है, जिससे ऐसे वाहनों में बैठे लोगों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने की भी अपील की गई। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में सिर पर चोट लगने से कई लोगों की जान चली जाती है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है।
ट्रैफिक थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, काली फिल्म का उपयोग न करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस प्रशासन का यह अभियान शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।