फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity causes distress after the rain

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद उमस ने किया बेहाल

Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Humidity causes distress after the rain
छुट्टी के बाद घर जाते समय धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। लगातार हुई बारिश के बाद जिले में गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं। लेकिन सोमवार को बहुत गर्मी व उमस रही। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। लेकिन इस दौरान चली हवा ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। सप्ताहांत में लगातार तीन दिन बारिश होने के आसार हैं।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने से उमस का प्रभाव कुछ कम हुआ। दोपहर में चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन हवा चलने से मौसम में राहत महसूस की गई।
विज्ञापन

शाम को तापमान में और गिरावट आने से मौसम में कुछ बदलाव आया। इसका असर शहर के बाजारों में भी दिखाई दिया, जहां खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार से वीरवार तक जिले में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवा चलने की संभावना है, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। विभाग ने अनुमान जताया है कि सप्ताहांत के दौरान तीन दिन बारिश हो सकती है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार वर्षा होती है तो गर्मी से और राहत मिलने के साथ किसानों तथा आमजन को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed