{"_id":"6a55447a7292a4395a080345","slug":"trailer-stuck-outside-factory-traffic-disrupted-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159438-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैक्टरी के बाहर ट्रेलर फंसा, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैक्टरी के बाहर ट्रेलर फंसा, यातायात बाधित
Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
गद्दा फैक्टरी के ट्रेलर को निकालने के लिए लाई गई क्रेन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव तेजली में गद्दा फैक्टरी के बाहर सोमवार को प्लाई से लदा ट्रेलर सड़क के किनारे कच्चे हिस्से में धंसकर फंस गया। इससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वहीं एक एंबुलेंस को भी गांव के अंदर से होकर निकालना पड़ा।
ट्रेलर के क्लीनर अकबर ने बताया कि वह गुजरात से प्लाई लेकर फैक्टरी में माल उतारने आए थे। फैक्टरी के प्रवेश मार्ग पर जगह कम होने के कारण ट्रेलर मोड़ते समय उसका अगला हिस्सा कच्चे में धंस गया। इसी दौरान वाहन का एक टायर भी क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि बड़ा हादसा बच गया। उन्होंने बताया कि ट्रेलर को बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता लेनी पड़ी, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ट्रेलर फंसने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। कीचड़ से होकर निकलने की कोशिश में दो बाइक सवार भी फंस गए। लोगों ने बताया कि फैक्टरी के बाहर अक्सर बड़े वाहन खड़े रहने से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे राहगीरों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।
राम अवतार, जिले सिंह, मोंटी, ओम प्रकाश, दूनी चंद, नसीब सिंह, रामकुमार और लाल चंद ने बताया कि कई बार फैक्टरी संचालकों से बाहर खड़े वाहनों को परिसर के अंदर खड़ा करने की मांग की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसी लापरवाही के कारण सोमवार को ट्रेलर बीच सड़क में फंस गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले फैक्टरी में आग लगने की घटना भी हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से फैक्टरी के बाहर यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।