{"_id":"69816212a0e31b67980c8c80","slug":"husband-wife-and-son-died-in-a-road-accident-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत चार साल के बेटे की मौत; पांसरा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत चार साल के बेटे की मौत; पांसरा रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दंपती और उनके चार साल के बेटे की मौत हो गई।
Accident
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर मार्ग पर पांसरा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय सचिन, उनकी 27 वर्षीय पत्नी नेहा और चार साल के बेटे नोनू की जान चली गई।
Trending Videos
तेज रफ्तर डंपर ने मारी जोरदार टक्कर
तीनों बाइक पर सवार होकर पैतृक निवास झबरेड़ा गांव जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन, नेहा और नोनू सड़क पर दूर जा गिरे और खून से लथपथ हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना सदर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा शवों का पोस्टमार्टम
थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
सचिन के बड़े भाई रोहित ने बताया कि उन्हें मीरा बाजार स्थित कपड़े की दुकान के मालिक का फोन आया था, जिसने हादसे की जानकारी दी और तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचने को कहा। जब वह अस्पताल पहुंचे तो तीनों की मौत की खबर मिली। रोहित ने बताया कि नेहा सात माह की गर्भवती थी। परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सचिन यमुनानगर शहर के चिट्टा मंदिर के पास किराये पर रहता था और मीरा बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता था। उनकी छह साल की बेटी फिलहाल गांव में दादी के पास रहती है। सचिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से अपने गांव आ रहा था। डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। बच्चे समेत तीनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - प्रदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।
सचिन यमुनानगर शहर के चिट्टा मंदिर के पास किराये पर रहता था और मीरा बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता था। उनकी छह साल की बेटी फिलहाल गांव में दादी के पास रहती है। सचिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से अपने गांव आ रहा था। डंपर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। बच्चे समेत तीनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। - प्रदीप सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।
