सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dense fog has increased difficulties, and there is a possibility of rain for the next two days

Yamuna Nagar News: घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, दो दिन बारिश होने के आसार

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dense fog has increased difficulties, and there is a possibility of rain for the next two days
 गांधीनगर अंडरपास रोड पर छाया कोहरा व गुजरते लोग। संवाद - फोटो : punch news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जगाधरी। बारिश के बाद सोमवार को दूसरे दिन जिला घने कोहरे की चपेट में रहा। कोहरे का आलम ऐसा था कि शहर के भीतर सड़कों पर भी दृश्यता पांच मीटर तक रही। घने कोहरे के कारण वाहनों की गति पर लगाम लग गई। मौसम विभाग ने तीन व चार फरवरी को बारिश होने व बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
सुबह धूप न निकलने से तापमान में भी कमी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे जिले में अधिकतम तापमान मात्र 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार रात को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इससे कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ।सोमवार सुबह धूप न निकलने के कारण मौसम काफी ठंडा रहा। ठंड के कारण लोगों के हाथ पांव सुन्न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों को हुई। घने कोहरे के कारण लोगों का वाहन चलाना मुश्किल हो गया। इस दौरान फॉग लाइट भी बेअसर साबित हुई। नेशनल हाईवे व मुख्य सड़कों पर वाहन कछुआ गति से रेंगते नजर आए। धूप न निकलने के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। सुबह मात्र 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ा।
इस दौरान अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह की तुलना में दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। कोहरे के साथ आसमान पर घने काले बादल भी छाए रहे। सुबह करीब 11 बजे चली 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। हवा चलने से कोहरा तो छंट गया, लेकिन लोगों की कंपकंपी छूट गई।
इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ होने लगा और कुछ देर बाद निकली हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी। धूप निकलने के साथ ही तापमान पर भी बढ़ा। इस दौरान बर्फीली हवा से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों की हालत खराब रही। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इसका असर बाजार में भी देखने को मिला। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। ऐसे में दुकानदार भी जल्दी घर लौट गए।
मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तीन व चार फरवरी को बारिश होने व बादल छाए रहने की संभावना है। धूप न निकलने की संभावना है और इससे सर्दी में इजाफा होगा। वहीं, बुधवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 17 से 18 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवा चलने की संभावना है।

 गांधीनगर अंडरपास रोड पर छाया कोहरा व गुजरते लोग। संवाद

 गांधीनगर अंडरपास रोड पर छाया कोहरा व गुजरते लोग। संवाद- फोटो : punch news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed