सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   shooter from Nauni Rana gang arrested after encounter with Yamunanagar police

Yamunanagar: पुलिस से मुठभेड़ के बाद नौनी राणा गैंग का शूटर गिरफ्तार, भागते समय पुल से कूदते ही टूटी टांग

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था

shooter from Nauni Rana gang arrested after encounter with Yamunanagar police
यमुनानगर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यमुनानगर अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है।
Trending Videos


अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण पुत्र राजबीर, निवासी खेड़ा मोहल्ला जगाधरी, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सियालबा कन्हाड़ी कला रोड की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। भागते समय आरोपी सियालबा रोड स्थित अंडरपास की दीवार फांदते हुए पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अरुण कुख्यात नौनी राणा गैंग का शूटर है और गैंग के लिए हथियार सप्लाई का काम करता था। घायल आरोपी को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है। मौके पर थाना छप्पर पुलिस भी पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed