सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police negligence Key witness in Sonu Shah murder case goes missing

चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही: सोनू शाह हत्याकांड में अहम गवाह लापता, जिंदा या मृत होने का भी रिकॉर्ड नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

करीब सात वर्ष पहले बुडैल में राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मौके पर जोगिंदर सिंह और परमिंदर सिंह भी मौजूद थे। अब जोगिंदर सिंह लापता है। 

Chandigarh Police negligence Key witness in Sonu Shah murder case goes missing
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चंडीगढ़ के चर्चित सोनू शाह हत्याकांड में पुलिस की जांच पर सवाल उठ गए हैं। मामले का एक प्रमुख चश्मदीद गवाह कई वर्षों से लापता है और पुलिस के पास यह तक जानकारी नहीं है कि वह जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी है।

Trending Videos


इस केस के मुख्य गवाह जोगिंदर सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। करीब सात वर्ष पहले बुडैल में राजवीर सिंह उर्फ सोनू शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय मौके पर जोगिंदर सिंह और परमिंदर सिंह भी मौजूद थे और दोनों इस हमले में घायल हो गए थे। बाद में परमिंदर सिंह की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू शाह के भाई प्रवीण शाह ने अदालत में बयान दिया कि जोगिंदर सिंह की भी मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस के पास उसकी मौत से संबंधित कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। न ही उसका डेथ सर्टिफिकेट मिला है और न ही उसके परिजनों को उसकी मौत की जानकारी है। 

बता दें कि सोनू शाह की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के अलावा धर्मेंद्र, शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ राहुल मोटा, अभिषेक उर्फ बंटी, राजू बसोदी, राजन उर्फ जाट और दीपक रंगा को भी आरोपी बनाया है।

तीन साल पहले गया था गांव, बिना जानकारी दिए निकल गया था गवाह

पुलिस जांच के दौरान जोगिंदर सिंह की पत्नी सुनीता से पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह पिछले करीब 12-13 वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है और उसे उसके जीवित या मृत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने उसके पैतृक गांव जिला जींद (हरियाणा) में भी जांच की, जहां उसके भतीजे सुनील ने बताया कि जोगिंदर करीब तीन साल पहले गांव आया था। उस दौरान वह बीमार था और इलाज के बाद बिना किसी को सूचना दिए वहां से चला गया। उसके आधार कार्ड या किसी संपर्क नंबर की भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे पुलिस को उसकी तलाश में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

बुड़ैल में की थी सोनू शाह की हत्या

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनू शाह की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर करवाई गई थी। घटना के समय कुछ अज्ञात हमलावर बुड़ैल स्थित सोनू शाह के कार्यालय में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए थे। बाद में पुलिस ने इस वारदात में शामिल शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने यह हमला लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed