{"_id":"698174bee5753f301d0e2063","slug":"before-holi-excise-department-seized-foreign-liquor-worth-one-crore-rupees-at-bhaljor-check-post-in-banka-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: होली से पहले बांका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भलजोर चेक पोस्ट पर एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: होली से पहले बांका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भलजोर चेक पोस्ट पर एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
Banka News: बांका में भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने एक ट्रक से 1134 पेटी विदेशी शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। होली से पहले की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की आपूर्ति रोकने के लिए बांका उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही सख्ती रंग लाई है। शराब माफिया द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जिले में पहुंचाने की कोशिश को उत्पाद विभाग ने समय रहते विफल कर दिया।
Trending Videos
भलजोर चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
दुमका–भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित भलजोर चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से अवैध शराब की खेप ट्रक के जरिए बिहार के अन्य जिलों में भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने पुलिस बल के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भागने की कोशिश, पीछा कर पकड़ा गया ट्रक
जांच के दौरान दुमका की ओर से आ रहे एक 12 चक्का ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया और जब्त कर लिया।
धान की भूसी के नीचे छिपी मिली 1134 पेटी शराब
ट्रक की तलाशी के दौरान धान की भूसी के नीचे छिपाकर रखी गई 1134 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की मात्रा करीब 1097 लीटर आंकी गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
चालक गिरफ्तार, डिलीवरी के नेटवर्क की जांच
मौके से ट्रक चालक सुनील साहनी, निवासी मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर मोतिहारी जा रहा था। हालांकि पुलिस यह जांच कर रही है कि शराब की असली खेप किन लोगों तक पहुंचनी थी।
पढ़ें- Bihar : बिहार बना देश का उभरता ऑटो हब, परिवहन विभाग के आंकड़ों ने चौंकाया; देश में 5वें स्थान पर पहुंचा राज्य
बताया जा रहा है कि होली पर्व को देखते हुए शराब माफिया अवैध शराब के स्टॉक के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग और पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। इससे पहले भी बाराहाट और रजौन थाना क्षेत्र से दो ट्रक शराब जब्त किए जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में एएसआई सुजीत पासवान, एएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह, एएसआई संजय पासवान सहित पुलिस बल शामिल रहा। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि होली को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। जब्त शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
