न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 10:21 AM IST
Link Copied
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज एक बार फिर रैगिंग और छात्र हिंसा को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सीनियर छात्रों ने हॉस्टल पहुंचकर फ्रेशर जूनियर छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी। शुरुआत में जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया, लेकिन विरोध सीनियर छात्रों को नागवार गुज़रा और मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट शुरू की। अपने बचाव में जब जूनियर छात्रों ने भी हाथ उठाए तो सीनियर और उग्र हो गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में पहले से रखी लाठियों से जूनियर छात्रों पर हमला कर दिया। इस हिंसक घटना में करीब छह जूनियर मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर फूटने की भी जानकारी सामने आई है।
घायल छात्रों को तत्काल संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां भी विवाद थमता नजर नहीं आया। उपचार के दौरान ही सीनियर और जूनियर छात्र एक बार फिर आमने-सामने आ गए और अस्पताल परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर एक-दूसरे की पिटाई करने लगे। इस दौरान अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. सुनील अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जूनियर छात्रों की शिकायतें सुनीं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, छात्रों का आरोप है कि इससे पहले भी सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के नाम पर कई बार मारपीट की जा चुकी है, लेकिन हर बार कार्रवाई के आश्वासन देकर मामले को दबा दिया गया।
इधर, संजय गांधी अस्पताल की सीएमओ डॉ. इशिता अग्रवाल ने बताया कि घायल छात्रों का उपचार किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दे दी गई है। घटना ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन, एंटी-रैगिंग कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि इस बार सिर्फ आश्वासन मिलेगा या वास्तव में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।