सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: In Dhanpuri, a young man murdered his son for his girlfriend.

Shahdol News: प्रेम की सनक में हैवानियत, सात साल के बेटे की कर दी हत्या, धनपुरी में रूह कंपा देने वाली वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

बुरहानपुर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण के दौरान 40 हजार से अधिक फर्जी आपत्तियों का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने नेपानगर विधायक मंजू दादू पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया। ऑडियो-वीडियो के आधार पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

Shahdol News: In Dhanpuri, a young man murdered his son for his girlfriend.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Trending Videos

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। यहां प्रेम की अंधी सनक में एक युवक ने सारी हदें पार करते हुए अपनी प्रेमिका के सात वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को रास्ते का कांटा मानते हुए पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, फिर गला घोंटकर उसकी जान ली और शव को बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी मोहशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम संबंध था। आरोपी नंदनी के साथ रहना चाहता था, लेकिन नंदनी ने अपने दो छोटे बच्चों के कारण उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने बच्चों को अपने प्रेम में बाधा मान लिया।
आरोपी ने पहले नंदनी के सात वर्षीय बेटे ऋतिक कोल को निशाना बनाया। वह मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले गया, जहां उसने बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी मारने की योजना बना रहा था।

गौरतलब है कि ऋतिक कोल, पिता बलराम कोल, बीते पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बच्चे की तलाश के लिए पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बाद में खदान में पानी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें- नागपुर AIIMS में मासूम ने तोड़ा दम, कफ सिरप ने फेल कर दी थीं दोनों किडनियां

शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए हत्या की आशंका गहराई, जिसके बाद कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल धनपुरी पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। थाना प्रभारी खेम सिंह का कहना है कि आरोपी को मंगलवार दोपहर तक न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed