{"_id":"6a74da91d5b7db8a660dc6aa","slug":"janaki-ji-public-school-becomes-basketball-champion-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160850-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जानकी जी पब्लिक स्कूल बना बास्केटबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जानकी जी पब्लिक स्कूल बना बास्केटबॉल चैंपियन
Fri, 07 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जानकी जी स्कूल में प्रिंसिपल के साथ बास्केटबाल की विजेता टीम। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी में आयोजित जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवा कलां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वागत किया।
प्रधानाचार्या अंजू गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न ब्लॉक स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में स्कूल की टीम ने सरस्वती ब्लॉक को 16-2 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में जगाधरी ब्लॉक को 13-0 से शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबले में टीम ने जगाधरी टीम को 14-7 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में युवराज, यश, परमवीर, नवीश, हरनव और वीरेंद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। युवराज और यश को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
टीम ने कोच चेतन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीम वर्क का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मदन मोहन गर्ग और सचिव डॉ. प्रवीण गर्ग ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।