फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kishan becomes Mr. Career Quest, and Gargi becomes Miss Career Quest

Yamuna Nagar News: किशन बने मिस्टर और गार्गी मिस कॅरिअर क्वेस्ट

Sat, 24 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kishan becomes Mr. Career Quest, and Gargi becomes Miss Career Quest
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ ​शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से कॅरिअर क्वेस्ट 2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के परिणामों में किशन ने मिस्टर कॅरिअर क्वेस्ट और गार्गी ने मिस कॅरिअर क्वेस्ट का खिताब जीता। राधे को बेस्ट स्टाइल आइकन, आहना को आउटस्टैंडिंग कम्युनिकेटर और वंशिका को इंटेलेक्चुअल एज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, संचार कौशल और सामान्य जागरूकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, तार्किक चिंतन और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले चरण में विद्यार्थियों के व्यावसायिक पहनावे, परिचय देने की कला, व्यक्तित्व प्रस्तुति और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया। दूसरे चरण में प्रश्नोत्तर के माध्यम से सामान्य जागरूकता और आलोचनात्मक चिंतन की क्षमता परखी गई।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. प्रवीन खुराना, डॉ. रचना अग्रवाल और डॉ. सुमिता कंवर शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. नित्या कौशिक के मार्गदर्शन में हुआ। सेल के सदस्य डॉ. राहुल सिंह, डॉ. उमंग बरेजा, डॉ. वकील सिंह और डॉ. रामेश्वर ग्रोच ने भी सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को रोजगार और साक्षात्कार के लिए तैयार करने के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed