सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Krishna brought glory to the district by passing the NDA exam.

Yamuna Nagar News: एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर कृष्णा ने चमकाया जिले का नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Apr 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Krishna brought glory to the district by passing the NDA exam.
पुत्र कृष्णा का मुंह मिठा करवाते ​शिव चुन्नी। स्वयं
विज्ञापन
जगाधरी। शहर की छोटी लाइन स्थित कमला नगर कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण चुन्नी ने एनडीए की परीक्षा पास कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। एनडीए-टू 2025 का रिजल्ट बुधवार देर रात घोषित किया था। इसमें कृष्ण चुन्नी ने ऑल इंडिया में 263वां रैक प्राप्त कर नाम चमकाया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब कृष्णा खड़गवास पुणे में तीन साल की डिग्री और इसके बाद इंडियन मिल्ट्री एकेडमी देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। कृष्णा की इस उपलब्धि से परिवार व रिश्तेदारों में भारी उत्साह है। कृष्णा सामाजिक कार्यकर्ता शिव चुन्नी का पुत्र है। शिव चुन्नी ने बताया कि कृष्णा शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। अभी उसने जगाधरी के काॅन्वेंट स्कूल से नॉन मेडिकल में 12वीं की परीक्षा दी है।
Trending Videos

स्कूल प्राचार्या सिस्टर जेसिना व काउंसलर संजय कुठियाला ने कहा कि कृष्णा मेधावी छात्र है और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है। कृष्णा ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय अध्यापकों, पिता व मां के संघर्ष व प्रेरणा को दिया है। कृष्णा ने कहा कि इस कामयाबी के पीछे उनकी मां श्यामलता व पिता शिवचुन्नी का अहम योगदान व मार्गदर्शन रहा है। सैन्य अधिकारी बनकर वह अपनी दिवंगत मां का सपना पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

पुत्र कृष्णा का मुंह मिठा करवाते शिव चुन्नी। स्वयं

पुत्र कृष्णा का मुंह मिठा करवाते शिव चुन्नी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed