{"_id":"6a32f501a2651eb469065cfa","slug":"kurukshetra-won-the-tournament-by-defeating-the-team-of-vyaspur-nursery-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157992-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र ने व्यासपुर नर्सरी की टीम को हराकर जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र ने व्यासपुर नर्सरी की टीम को हराकर जीता टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियाें के साथ मुख्य अतिथि व कोच। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यासपुर। दो दिवसीय जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में करवाई गई। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जीरकपुर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से लड़के और लड़कियों की करीब 25 टीमों ने भाग लिया।
दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और सभी मैच रोमांचक रहे। बुधवार को फाइनल में कुरुक्षेत्र ने मेजबान व्यासपुर नर्सरी की टीम को हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता समापन पर सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें विजेता टीम के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में साढौरा नगरपालिका की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने मुख्यातिथि रहीं। समारोह में सरपंच मारवा खुर्द अजय प्रताप, राईयावाला के पूर्व सरपंच कर्मचंद विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता कोच चेतन चौहान के नेतृत्व में करवाई गई। कार्यक्रम के अंत मेंं मुख्यातिथि शालिनी शर्मा, विजय शांडिल्य और शिव कौशिक ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कोच ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कोच ने बताया कि दो दिन बेहद रोमांचकारी प्रतियोगिताएं और प्रतिभाएं देखने को मिली। जीत के लिए टीमों ने कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-12 में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर नर्सरी की टीम का पूर्वांशु, अंडर-14 में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर नर्सरी की टीम का जतिन और अंडर-17 में कुरुक्षेत्र टीम का कर्ण श्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। लड़कियों में अंडर-12 न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की श्रेया, अंडर-14 में सरस्वती विद्या मंदिर की कोमल श्रेष्ठ खिलाड़ी बने। संवाद