सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Memorandum submitted regarding farmers' issues

Yamuna Nagar News: किसानों की समस्याओं के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding farmers' issues
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते भाकिस के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


यमुनानगर। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सिटीएम पीयूष गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम दो ज्ञापन भेजे। एक ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का निपटारा करने की मांग उठाई गई।
जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने बताया कि फरवरी 2026 को फरीदाबाद के मुजेसर सेक्टर 24 स्थित कालका जी स्टील कंपनी में हुई अग्निकांड में केमिकल विस्फोट के दौरान फरीदाबाद एनआईटी दमकल केंद्र के कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे। बाद में उपचार के दौरान इन दोनों दमकल कर्मियों का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस आर्थिक सहायता अथवा विशेष घोषणा नहीं की गई। इसी घटना में शहीद हुए एक पुलिस कर्मचारी को सरकार द्वारा शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। किसान सभा मांग करती है कि इन दमकल कर्मचारियों को भी शहीद का दर्जा देकर सभी लाभ दिए जाएं।
जिला प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि फसल खरीद में भ्रष्टाचार रोकने के नाम पर किसान जब अपनी फसल लेकर मंडी में जाएगा तब उसके ट्रैक्टर की नंबर प्लेट स्कैन करना, फोटो करना, मंडी गेट पर किसानों के फिंगरप्रिंट लेना, गेट पास के लिए पंजीकृत किसान या अन्य किसी पंजीकृत किसान की उपस्थिति की अनिवार्यता होना, फसल पंजीकरण होना, फसल की बिक्री का समय निर्धारित करना आदि नए नियम बनाए गए हैं। इससे किसान परेशान होंगे। प्रतिनिधिमंडल में उपरोक्त के अलावा उप प्रधान नैब सिंह ,कोषाध्यक्ष प्यारेलाल तंवर व संगठन सचिव संजय चमरौड़ी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed