{"_id":"69c0430c050bf8bcd9084e3e","slug":"mini-secretariat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153237-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर को मिली बड़ी सौगात, 40 करोड़ रुपये से बनेगा लघु सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर को मिली बड़ी सौगात, 40 करोड़ रुपये से बनेगा लघु सचिवालय
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य । डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। उपमंडल रादौर के लोगों को जल्द ही प्रशासनिक कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय भवन की आधारशिला रखी गई है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की।
मंत्री राणा ने इसे रादौर के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय बनने से आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अभी लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी जिला मुख्यालय या अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। नए भवन के बनने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसमें प्रशासन से जुड़े लगभग सभी जरूरी विभागों के कार्यालय संचालित होंगे।
इसी कड़ी में अनाज मंडी रादौर में अटल किसान-मजदूर कैंटीन का भी उद्घाटन किया गया। मार्केट कमेटी के सहयोग से अनाज मंडी सस्ती कैंटीन की भी शुरूआत की गई। कैंटीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी। इससे मंडी में आने वाले किसान, मजदूर व अन्य गरीब लोगों को बहुत कम पैसों में भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा ने बताया कि इस कैंटीन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा शुद्ध व पौष्टिक भोजन तैयार किया जाएगा और इस कैंटीन में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ खाना खाने की व्यवस्था भी की गई है। किसान, मजदूर व गरीब व्यक्तियों को 10 रुपये थाली के हिसाब से भोजन दिया जाएगा।
लघु सचिवालय में यह कार्यालय होंगे
लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम कार्यालय, तहसील और न्यायालय, ई-दिशा केंद्र, बीडीपीओ कार्यालय, शिक्षा विभाग, ट्रेजरी, पोस्ट ऑफिस, सरकारी बैंक, डीएसपी कार्यालय, नगरपालिका, कृषि, पशुपालन, एक्साइज एवं टैक्सेशन, इंडस्ट्री और सूचना विभाग सहित कई अन्य कार्यालय एक साथ काम करेंगे। इससे लोगों को एक ही जगह पर अधिकतर काम निपटाने की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos