{"_id":"6a67b8a6e7c17556b5032b00","slug":"nail-artist-and-friend-attacked-motorcycle-set-on-fire-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160253-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नेल आर्टिस्ट और दोस्त पर हमला, बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नेल आर्टिस्ट और दोस्त पर हमला, बाइक में लगाई आग
Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की ओर से जलाई गई बाइक। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की शांति कॉलोनी के पास रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद तीन युवकों ने दो साथियों के साथ नेल आर्टिस्ट और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और दूसरी बाइक तोड़ दी।
हमलावर नेल आर्टिस्ट के गले से चांदी की चेन भी छीनकर भाग गए। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत अर्जुन ने बताया कि उसका भाई सूरज मॉडल टाउन में नेल आर्ट का काम करता है। रविवार रात करीब 12 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। शांति कॉलोनी के पास पांच युवक मिले, जो किसी के घर के बाहर गाली-गलौज करने के बाद वहां से लौट रहे थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पांचों युवकों ने सूरज व उसके दोस्त पर हमला कर दिया। हमले में सूरज के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि उसके दोस्त की टांग पर डंडे से वार किया गया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की बाइकों पर पेट्रोल छिड़क दिया। एक बाइक धू-धू कर जल उठी और दूसरी बाइक में आग नहीं लगने पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
वारदात के दौरान आरोपी सूरज के गले से चांदी की चेन भी छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि सूरज की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है और वह आरोपियों को पहले से नहीं जानता था।
शिकायत के आधार पर आरोपी रीतेश, साहिल और चिराग व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-मनोज कुमार, प्रभारी, शहर थाना यमुनानगर।