{"_id":"6a67b993d9119a6a7d04b06d","slug":"the-weather-has-turned-pleasant-after-the-clouds-rained-following-a-three-day-gap-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160263-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद बरसे बादलों से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन बाद बरसे बादलों से मौसम सुहावना
Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
शाम को शहर की गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग और छाए बादल। संवाद
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। तीन दिन तक बादल छाए रहने के बाद सोमवार को बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलवाई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।
बारिश के बाद तापमान में लगभग 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। वहीं, मौसम विभाग ने इस सप्ताह शनिवार तक बारिश की संभावना जताई है। तीन दिन से आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही थी, रविवार को कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन बादल पूरी तरह नहीं बरसे।
बारिश न होने से उमस में इजाफा हो गया था, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। वहीं, सोमवार को बादलों ने मेहरबानी दिखाई और करीब आधा बरसे। बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दिलवाई। बारिश के बाद सड़कों पर भीषण गर्मी का असर कम हो गया और लोगों ने खुले मौसम का आनंद लिया। शाम तक मौसम खुशनुमा बना रहने से बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी और खरीदारी में तेजी देखने को मिली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह पांच दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। बारिश होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे दिन के तापमान में कमी बनी रहेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक है, चूंकि इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और खरीफ फसलों को काफी फायदा मिलेगा।