फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   SBI will award a prize of five lakh rupees to the marathon winners

Yamuna Nagar News: एसबीआई मैराथन विजेताओं को देगा पांच लाख का पुरस्कार

Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
SBI will award a prize of five lakh rupees to the marathon winners
विजेता ​खिलाड़ियों को दी जाने वाली रा​शि के बारे में जानकारी देते एसबीआई प्रबंधक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित नशे से जंग-यमुनानगर के संग मैराथन के विजेता धावकों को पुरस्कार राशि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से प्रदान की जाएगी। बैंक ने विजेताओं के लिए कुल पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि उपलब्ध कराई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन के दौरान विजेता खिलाड़ियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान कर सम्मानित किया था। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार, पवन कुमार और आशीष अरोड़ा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। एसबीआई अधिकारियों ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बैंक भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से नशा छोड़ें, जिंदगी जोड़ें का संकल्प लेकर स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्य प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों के बैंक खातों का विवरण जिला प्रशासन से मांगा गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही एक-दो दिन के भीतर पुरस्कार राशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed