सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Officials conducted inspections and checked the stock at gas agencies

Yamuna Nagar News: अधिकारियों ने निरीक्षण कर गैस एजेंसियों का जांचा स्टॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Officials conducted inspections and checked the stock at gas agencies
रादौर में गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


रादौर। गैस की किल्लत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसे लेकर वीरवार को प्रशासन की ओर से तहसीलदार रादौर अशोक कुमार व खाद्य पूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने टीम के साथ रादौर की चारों गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने रादौर में दो, जठलाना व गुमथला स्थित एक-एक गैस एजेंसी के स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने खाली व भरे हुए सिलिंडर स्टॉक का मिलान किया। उन्होंने एजेंसी मालिकों को नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार रादौर अशोक कुमार ने कहा कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। जरूरत के अनुसार ही उपभोक्ता गैस ले सकते हैं। इससे सभी को समय पर गैस मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सभी को समय पर गैस की सप्लाई मिल सके।

खाड़ी युद्ध के चलते रसोई गैस की किल्लत होने से रादौर में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हैं। हर दिन लाइन लंबी और लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एजेंसियों पर गैस लेने के लिए मारामारी दिख रही है। वीरवार को भी शहर में एजेंसियों पर यही आलम रहा। प्रेम गैस एजेंसी के प्रबंधक हरीश गर्ग ने बताया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है।
बहुत से उपभोक्ता बिना जरूरत के भी रसोई गैस लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। नियमानुसार सभी को गैस सप्लाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले अधिक गैस की सप्लाई हो रही है। इसके बावजूद लोग अधिक से अधिक रसोई गैस स्टॉक करने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed