{"_id":"6a344c90b7936241500c220c","slug":"officials-listened-to-grievances-at-the-public-hearing-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158106-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने अपनी बात रखती महिला। डीआईपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। जिला प्रशासन की ओर से खंड रादौर के गांव पालेवाला में आयोजित जनता दरबार एवं समाधान शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिला उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने विभागीय अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
बारात घर में आयोजित शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भी लोगों की शिकायतें सुनी गईं। ग्रामीणों ने आधार कार्ड, पक्के मकान, तालाबों के रास्ते खुलवाने, बिजली ट्रांसफार्मर बदलने, स्पीड ब्रेकर लगाने, स्टेडियम का अधूरा कार्य पूरा कराने, खेल उपकरण और कोच उपलब्ध कराने सहित कई मांगें रखीं।
ग्राम पंचायत ने पालेवाला से नाचरौन तक रास्ता खुलवाने और खेल सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई। वहीं बिजली विभाग में लाइनमैनों की संख्या बढ़ाने और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार की भी मांग की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।