{"_id":"6a383b72064a36c66303e900","slug":"oh-shyam-of-khatu-your-glory-is-unique-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158246-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खाटू के श्याम तेरी महिमा न्यारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खाटू के श्याम तेरी महिमा न्यारी...
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी के श्री महाकाल मंदिर में अतिथियों का सम्मान करते आयोजक। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बूडि़या रोड जगाधरी पर स्थित श्री महाकाल मंदिर में तृतीय श्री श्याम महोत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। गायकों ने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महोत्सव का शुभारंभ महाकाल सेवा समिति के प्रधान शक्ति सिंह जैधरी व हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के प्रधान ने बताया कि भजन गायिका प्रेरणा मित्तल दिल्ली, अनिल अनुराग, भजन गायक जतिन जिंदल पिहोवा ने मंच संभालते ही पूरा माहौल जय श्री श्याम के जय घोष से गूंज उठा। गायकों ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।
रात भर चले इस जागरण में कलाकारों ने कई भजन प्रस्तुत किए। जिसमें सांवरे तेरी याद सतावे, नैना नींद ना आवे, खाटू के श्याम तेरी महिमा न्यारी, भरोसे रख शाम पर वह साथ निभाएंगे और श्याम तेरे दरबार में आया रे दीवाना शामिल थे । इन सभी भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल भक्ति में हो गया।
विज्ञापन
जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, महिलाएं बच्चे और बुजुर्गों ने पूरी रात भजनों का आनंद लिया। समापन बाबा श्याम की आरती और प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर आशीष मोंटी, सम्मान सिंह, दिग्विजय बक्शी, राजकुमार सोबती, रॉबिन मोट्टा, रुद्र मोट्टा, नवनीत अग्रवाल, केशव अग्रवाल, गौरव गोयल, मयंक गोयल, राजेश सचदेवा, सचिन कुमार, उपेंद्र, आशीष मित्तल, राजबीर सिंह मौजूद रहे।