सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Operation Maidan 2.0 launched against drugs

Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन मैदान 2.0

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Operation Maidan 2.0 launched against drugs
रहमिया कॉलोनी में घर की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। नशे के खिलाफ ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत वीरवार सुबह थाना छछरौली क्षेत्र की रहमिया कॉलोनी सहित आसपास के संवेदनशील इलाकों में जिला पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अंबाला रेंज के आईजी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में करीब 150 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली, निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। उन्होंने नशा कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। जिले में नशा तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आसपास कहीं नशे का कारोबार हो रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed