फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents were asleep; two-year-old girl wandered out and drowned in a drain

Yamuna Nagar News: माता-पिता सो रहे थे, दो साल की बच्ची बाहर आई, नाले में डूबने से मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Parents were asleep; two-year-old girl wandered out and drowned in a drain
पलक। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की विजय कॉलोनी में घर के पास बने बड़े नाले में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची पलक शुक्रवार दोपहर से ही लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली। लोगों ने शक के आधार पर बच्ची की नाले में तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर उसका शव मिला।
हालांकि बच्ची की मौत की सूचना थाने में नहीं दी गई। परिजन शव को लेकर शुक्रवार देर रात ही चले गए। बताया जा रहा है कि परिवार बरेली का रहने वाला था। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पिता अपनी बच्ची का शव गोद में लेकर जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

विजय कॉलोनी के लोगों के अनुसार पंकज अपनी पत्नी, दो साल की बच्ची पलक व चाचा-चाची के साथ कुछ दिन से किराये के मकान में रहने के लिए आया था। पंकज किसी फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार दोपहर पंकज पत्नी व बच्ची के साथ घर पर ही था। इसी दौरान पत्नी-पत्नी की आंख लग गई। तभी पलक खेलते हुए घर के बाहर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे जब बच्ची की मां की आंख खुली तो उन्होंने पलक को घर में नहीं पाया। तभी पूरा परिवार उसकी तलाश में जुट गया। पड़ोस के कई घरों में उसकी तलाश की गई लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। लोगों ने गली में स्थित एक फैक्टरी के सीसीटीवी की भी जांच की लेकिन पलक गली में से भी कहीं जाती हुई नहीं दिखी।
इसी दौरान लोगों ने बच्ची के नाले में डूबने का शक जताया। इसलिए कॉलोनी के काफी लोग बच्ची की जांच के लिए घरों के आगे बने बड़े नाले में उतर गए।
काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ ही दूरी पर बच्ची का शव मिल गया। इससे परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। विजय कॉलोनी की विमलेश ने बताया कि पलक का परिवार कुछ दिन पहले ही यहां पर रहने के लिए आया था। वह रात को ही बच्ची को लेकर चले गए।
वह खुद को बरेली का बताते थे। इसलिए किसी को भी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान भी हादसे का पता लगने पर कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव लेकर परिजन अपने गांव चले गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय कॉलोनी में नाला काफी समय से खुला है। यह करीब आठ फीट गहरा है। कई साल पहले भी इस नाले में एक बच्चा गिर गया था जिसका शव नहीं मिला था।

जिलाध्यक्ष भान ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर नाले के आसपास सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिससे इसमें बच्चों के गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि बच्ची की नाले में डूबने से मौत के बारे में थाने में कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है।

पलक। फाइल फोटो

पलक। फाइल फोटो

पलक। फाइल फोटो

पलक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed