फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajesh becomes Block President of the Physical Education Association

Yamuna Nagar News: राजेश बने फिजिकल एजुकेशन एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान

Sun, 19 Jul 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rajesh becomes Block President of the Physical Education Association
नवनियुक्त सदस्यों के साथ एसो​सिएशन के पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। ब्लॉक व्यासपुर फिजिकल एजुकेशन एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। इसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल के पीटीआई राजेश कुमार को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
उनके चयन पर जिले के पीटीआई, डीपीई और खेल शिक्षकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन खेल गतिविधियों को नई दिशा देगा। चुनाव में संजीव शर्मा और सुरेश चंद को उपप्रधान, रणबीर राठी को महासचिव, संदीप जैन व इरफान को सह सचिव, मुकेश धीमान को कोषाध्यक्ष, रोहित शर्मा को सह कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को संगठन मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सात सदस्यों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिला प्रधान दलबीर सिंह बूरा ने नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों से मिलकर शारीरिक शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राजेश कुमार ने सकहा कि वह सभी साथियों को साथ लेकर खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed