{"_id":"6a5bd133e32385ce260413ec","slug":"rain-lashed-the-villages-while-humidity-tormented-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159779-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांव में बरसे बादल, शहर में उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांव में बरसे बादल, शहर में उमस ने सताया
Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
छछरौली क्षेत्र मे बारिश के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली जबकि शहर में बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं। बारिश न होने और वातावरण में नमी बढ़ने से दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि धूप न होने से तापमान कम रहा, लेकिन चिपचिपी गर्मी के कारण लोग पसीने से बेहाल रहे।
मौसम विभाग ने जिले में लगातार पांच दिन बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को शहर का मौमस काफी उमस भरा रहा और लोग दिनभर चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, इस दौरान प्रतापनगर, छछरौली और व्यासपुर क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं, शहर में मौसम शुष्क रहा।
धूप न निकलने के बावजूद नमी अधिक होने से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। उमस के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय शहर की कई सड़कें कम आवाजाही के कारण सुनसान नजर आईं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से घर जाने वाले विद्यार्थियों को हुई।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इस बदलाव के बीच पांच दिन तक बारिश की संभावना है।