{"_id":"6a7e2676eefd1c8aca03741f","slug":"passengers-inconvenienced-by-train-delays-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161229-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान
Fri, 14 Aug 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी स्टेशन। आर्काइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी के आने कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इस दौरान सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार करवाया। इसके अलावा हावड़ा मेल भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे तीन मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर काफी समय गुजारना पड़ा। इसी तरह हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा मेल भी एक घंटा 22 मिनट लेट रही।
बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661 शालीमार मालानी एक्सप्रेस करीब 50 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों की आगे की यात्रा की समय सारणी भी प्रभावित हुई। इस दौरान लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों के समय पर पहुंचने में अधिक देरी हो रही है।
विज्ञापन
कई ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और अन्य परिचालन कारणों से गति धीमी करनी पड़ रही है। इसका असर आगे के स्टेशनों तक ट्रेन के पहुंचने के समय पर दिखाई दे रहा है। ट्रेन के निर्धारित समय से देरी होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा।
सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्ग यात्रियों को उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के देरी से पहुंचने की स्थिति में उन्हें स्टेशन पर लंबे समय तक बैठकर इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन और अन्य जरूरी कामों की समय सारणी भी प्रभावित हो रही है।
स्टेशन अधीक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेनें पीछे से लेट आ रही हैं। यहां से कोई ट्रेन नहीं लेट नहीं हुई है। लंबी दूरी की ट्रेनें कई राज्यों से होकर गुजरती हैं और काम के कारण चाल धीमी हो जाती है।