फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private agency and municipal sanitation workers clash over garbage collection

Yamuna Nagar News: कूड़ा उठान पर निजी एजेंसी और निगम के सफाई कर्मचारी हुए आमने-सामने

Fri, 14 Aug 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Private agency and municipal sanitation workers clash over garbage collection
रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क पर पड़े कूड़े को ट्राली में डालती जेसीबी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हड़ताल के बीच नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान के लिए लगाए गए एजेंसी कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। वीरवार को प्यारा चौक, सिटी सेंटर, कैंप सहित शहर के कई हिस्सों में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ स्थानों पर विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े जैसे हालात बन गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
करीब 350 से 400 टन कूड़ा सड़कों पर पड़ा है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा उठान करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की ड्यूटी कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई है। एजेंसी के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लेकर कॉलोनियों व मुख्य सड़कों पर पहुंच रहे हैं। जहां भी कूड़े के ढेर मिल रहे हैं, उन्हें जेसीबी की मदद से ट्रॉली में लादकर कैल स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। हड़ताली सफाई कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं और एजेंसी कर्मियों पर भी हड़ताल में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। वीरवार को कुछ स्थानों पर हड़ताली कर्मचारियों ने एजेंसी के कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कर्मचारियों ने ट्रॉली में लदा कूड़ा सड़क पर ही खाली करवा दिया। हालांकि बाद में अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। हड़ताल शुरू होने के बाद यह दूसरी बार है जब निगम के सफाई कर्मचारी और एजेंसी कर्मी टकराव की स्थिति में आए हैं। सफाई कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक हड़ताल का एलान किया है। इसके चलते बाजारों, मुख्य सड़कों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। कूड़ा उठान प्रभावित होने से कई जगह सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लग गए हैं। इसका असर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर भी पड़ने की आशंका है। समारोह में अब एक दिन ही बचा है।
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था से उठाया जा रहा कूड़ा
एक ओर नगर निगम और जिला प्रशासन सड़कों के डिवाइडरों पर पेंट आदि कराकर शहर को सजाने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर कई रास्तों पर कूड़ा बिखरा हुआ है। प्रशासन की ओर से फिलहाल टकराव बढ़ने की आशंका के चलते काम में व्यवधान डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती नहीं की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि स्थिति बिगड़े नहीं और वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये कूड़ा उठान जारी रखा जा सके। हालांकि हड़ताल लंबी खिंचने पर शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। जहां पर कूड़ा होता है एजेंसी के कर्मचारी उसे उठा रहे हैं। यही वजह है कि सड़कों पर कूड़े के ढेर दिखाई नहीं दे रहे। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed