{"_id":"6a7e25fa176f28a747092305","slug":"roadways-employees-staged-a-protest-after-their-demands-were-not-met-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161248-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो परिसर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों और सरकार की ओर से 25 जुलाई को दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं होने के विरोध में वीरवार को डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगों का समाधान करने की मांग की।
प्रधान राजेंद्र कांबोज, प्रधान जगजीत सिंह और प्रधान संजीव सैनी ने कहा कि 25 जुलाई को सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने और साझा मोर्चा के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद काफी समय बीतने के बाद भी वार्ता के लिए कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द वार्ता के लिए बुलाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि 25 जुलाई को दिए गए आश्वासन को तत्काल लागू किया जाए। सुखबीर कांबोज, कमल जोगी, अरविंद कुमार, पंकज कांबोज, विनोद कुमार, राजेश कांबोज, अमन कुमार, रघुबीर पंजाबी, मनिंद्र सिंह और रमेश मलिक ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी कड़ी में साझा मोर्चा ने पांच सितंबर को प्रदेशभर के सभी रोडवेज डिपो में सांकेतिक राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। कर्मचारियों ने कहा कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी।