{"_id":"6a7e2758a5e1bff6700335a8","slug":"woman-murdered-suspected-attack-on-head-with-a-bottle-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161278-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला की हत्या, सिर पर बोतल से हमले का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला की हत्या, सिर पर बोतल से हमले का शक
Fri, 14 Aug 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की खड्डा कॉलोनी में वीरवार को 56 वर्षीय महिला पुष्पा रानी की हत्या कर दी गई। वे घर में अकेली थीं। देर शाम उसका बेटा ड्यूटी से लौटा तो कमरे में मां का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल से खून लगी स्टील की पानी की बोतल मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि इसी से महिला के सिर पर वार किए गए। हालांकि हत्या में इस्तेमाल वस्तु और वारदात के कारण की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के अनुसार पुष्पा रानी अपने बेटे दीपक के साथ रहती थी। उसकी बेटी विवाहित है। दीपक पेपर मिल में काम करता है।
रोजाना की तरह वह वीरवार सुबह ड्यूटी पर चला गया था। घर पर उनकी मां अकेली थी। रात करीब साढ़े आठ बजे दीपक वापस पहुंचा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में बेड के पास मां को खून से लथपथ देखकर उसने शोर मचाया और परिजनों को सूचना देने के साथ पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव के पास पड़ी स्टील की बोतल पर खून के निशान मिले हैं। कमरे की स्थिति और पर्दे के खिंचे होने के निशानों से पुलिस महिला के साथ हाथापाई की संभावना भी मान रही है। इससे आशंका है कि हमले के दौरान महिला ने हमलावर का विरोध किया होगा। पुलिस लूट के एंगल से भी जांच कर रही है।
फिलहाल घर से सामान चोरी होने की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है कि आरोपी घर में किस तरह दाखिल हुआ और वारदात के बाद किस रास्ते से निकला। फर्कपुर चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। शव के पास से खून लगी स्टील की बोतल बरामद हुई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा।