{"_id":"6a359dadc2846c75a9088b9f","slug":"pawan-becomes-president-rajkumar-entrusted-with-the-responsibility-of-secretary-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158154-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पवन बने प्रधान, राजकुमार को सचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पवन बने प्रधान, राजकुमार को सचिव की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ कमेटी के सदस्य। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन स्थित क्षत्रिय राजपूत धर्मशाला की प्रबंधक समिति के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी। चार मई तक नामांकन पत्र जमा किए गए। निर्धारित अवधि में एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए मारवा खुर्द निवासी पवन कुमार राणा, उपप्रधान पद के लिए नरेंद्र मखौर, सचिव पद के लिए मलिकपुर बांगर निवासी राजकुमार राणा तथा खजांची पद के लिए सुखपाल सिंह व्यासपुर ने नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
नई कार्यकारिणी में पवन राणा को प्रधान, नरेंद्र कुमार को उपप्रधान, राजकुमार राणा को सचिव तथा सुखपाल सिंह को खजांची चुना गया है। परिणाम घोषित होते ही धर्मशाला से जुड़े सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फतेह सिंह राणा, राणा सपटैर सिंह, पूर्व सरपंच राजकुमार राणा भीलछप्पर, हरपाल सिंह धर्मकोट, सुखमिंद्र सिंह, भीम सिंह, पूर्व सरपंच जोध सिंह, संदीप राणा, जसपाल राणा मौजूद रहे।