{"_id":"6a32fd5e191bb69586093100","slug":"police-raid-in-deha-basti-15-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-158020-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में पुलिस की दबिश, 15 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में पुलिस की दबिश, 15 नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
डेहा बस्ती में पुलिस दबिश के बाद पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर/रादौर। डेहा बस्ती में नशा तस्कर को छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई बुधवार को जारी रही। सुबह पुलिस टीम ने बस्ती में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन भनक लगते ही अधिकांश आरोपी घरों पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस को तलाशी के दौरान घरों में केवल महिलाएं और बच्चे ही मिले। रादौर थाना पुलिस ने एसआई प्रवीण कुमार की शिकायत पर 15 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, पथराव, चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रवीण कुमार ने शिकायत में बताया असंध सीआईए की टीम मंगलवार शाम डेहा बस्ती स्थित छोटाबांस गांव में पुराने एनडीपीएस मामले के आरोपी राजिंद्र कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। टीम ने आरोपी को काबू भी कर लिया था, लेकिन आरोप है कि बस्ती के लोगों ने पुलिस का घेराव कर धक्का-मुक्की, मारपीट और पथराव किया और आरोपी को छुड़ाकर मौके से भगा दिया। घटना में सरकारी और निजी वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए और दो पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में भीम, काला, गुरनाम, सुखबीर, गट्टू, प्रदीप, तालीम, सूरज, सिक्का उर्फ सीना, फरमान, मुस्कान, महिपाल, नीतू, रघुबीर और बिल्ला नंबरदार समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संवाद
-- -- -- -- --
पुलिस पर पथराव मामले में तीन टीमें गठित
राजेश राणा ने बताया कि पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए-1, सीआईए-2 और थाना रादौर पुलिस की संयुक्त तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
नगरपालिका भूमि पर बसी डेहा बस्ती को हटाने की मांग
डेहा बस्ती में नशा तस्करी, बढ़ती चोरी की घटनाओं और हाल ही में पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद शहर में बस्ती को हटाने की मांग तेज हो गई है। शहरवासियों ने नगरपालिका की भूमि पर अवैध रूप से बसी डेहा बस्ती को कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई है।
-- -- -- -
नगरपालिका चेयरमैन ने बुलाई पार्षदों की बैठक
इस मुद्दे पर विचार के लिए नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता ने वीरवार को पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई है। चेयरमैन ने बताया कि बैठक में डेहा बस्ती से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती लंबे समय से विवादों में रही है और यहां नशा कारोबार व आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। उनका आरोप है कि मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण लोगों में भय का माहौल बना रहता है। उधर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा ने कहा कि डेहा बस्ती और छोटाबांस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।