फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain brings some relief from the power crisis

Yamuna Nagar News: बारिश होने से बिजली संकट ने दी थोड़ी राहत

Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rain brings some relief from the power crisis
व्यासपुर में बिजली लाइन में फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक से बिजली की मांग में थोड़ी कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटों से कुछ राहत मिली है। शनिवार को जिले में बिजली की खपत 92 लाख यूनिट से अधिक दर्ज की गई, जबकि 17 जुलाई को यह आंकड़ा 98.25 लाख यूनिट था। हालांकि बिजली की आपूर्ति में बीच-बीच में बाधाएं आती रहीं और उपभोक्ताओं को थोड़ी-थोड़ी देर के कटों का सामना करना पड़ा।
बिजली निगम के अनुसार रविवार को जिले में 937 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि शनिवार को 2291 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अधिकारियों का कहना है कि अधिक लोड बढ़ने के कारण तार टूटने, फ्यूज उड़ने और अन्य तकनीकी खराबियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से बिजली की मांग कम हुई है, जिसका असर शिकायतों की संख्या पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि जिले में धान रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित होने से कृषि कार्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। हालांकि अब किसानों के सामने खेतों में रोपी गई धान को सुरक्षित रखना सबसे बड़ा चिंता का कारण है। अधिकारियों का दावा है कि कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित समय से करीब दो घंटे अधिक बिजली आपूर्ति दी जा रही है जिससे वह फसलों की सिंचाई ठीक से कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने अघोषित बिजली कटौती पर जताया रोष
साढौरा। साढौरा क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन की बैठक नौशहरा फार्म हाउस में हल्का प्रधान सतपाल मानकपुर की अगुवाई में हुई। किसानों ने गांवों और खेतों में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति पर नाराजगी जताई
किसानों ने कहा कि बिजली की कमी के कारण खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों और खेतों में अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने का निर्णय लेगी।

बैठक में किसानों ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रस्तावित योजना का भी विरोध किया। इस अवसर पर जनकराज पांडो, नजीर खान, हनीफ, बलविंद्र, संजू, सुखदेव और रमेश चंद सहित अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की। संवाद

व्यासपुर में बिजली लाइन में फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

व्यासपुर में बिजली लाइन में फाल्ट को ठीक करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed