सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Safety Measures Explained to Women

Yamuna Nagar News: महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Safety Measures Explained to Women
 महिलाओं को सुरक्षा संबं​धित जानकारी देतीं एएसआई नीलम। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सेफ सिटी अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बस स्टैंड जगाधरी पर सेफ सिटी पुलिस टीम की एएसआई नीलम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान एएसआई नीलम ने 112 इमरजेंसी सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मौके पर ही कई महिलाओं और छात्राओं के मोबाइल फोन में 112 एप डाउनलोड करवाया और उसके उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में एक बटन दबाते ही तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, कॉल के दौरान संबंधित व्यक्ति की लोकेशन स्वतः पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, जिससे त्वरित मदद मिलना संभव हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा के तहत महिलाएं अपने यात्रा विवरण जैसे वाहन नंबर, चालक का नाम और गंतव्य स्थान पुलिस के साथ साझा कर सकती हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत सहायता पहुंचा सके। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने, अश्लील टिप्पणियों, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में चुप न रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतों पर गोपनीयता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाना है, ताकि वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed