सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security for NEET will be robust; the intelligence department will keep a close watch

Yamuna Nagar News: नीट में पुख्ता रहेगी सुरक्षा, खुफिया विभाग रखेगा नजर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Security for NEET will be robust; the intelligence department will keep a close watch
परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचीं डीसी व एसपी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 21 जून को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। अधिकारियों का दावा है इस बार सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रहेगी।
जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,736 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के बाद पूरे देश में परीक्षा सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीपीएफ) के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा विद्यार्थी पहचान पत्र में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा। पूरी बाजू की कमीज, घड़ी, जेवरात और कड़ा पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति नहीं होगी। खुफिया विभाग की टीमें भी केंद्रों के आसपास और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की भी जांच की जाएगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकृत कर्मचारियों को ही इस क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर भी परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे। तीन मई को आयोजित नीट परीक्षा में जिले के 1,736 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,686 ने परीक्षा दी थी, जबकि 50 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे।
जिले के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल कॉलोनी, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर कॉलोनी तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर पहले से अधिक सुरक्षा रहेगी। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रश्न पत्रों को भी कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। - कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed