{"_id":"6a78c40c8ed3b3ed1706452d","slug":"shiva-temples-are-being-decorated-to-celebrate-shivaratri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161022-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिवरात्रि मनाने के लिए सजाए जा रहे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिवरात्रि मनाने के लिए सजाए जा रहे शिवालय
Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि को लेकर बूड़िया के गांव दयालगढ़ स्थित पौराणिक स्वयंभू पातालेश्वर महादेव मठ मंदिर म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर जगाधरी। सावन शिवरात्रि को लेकर जिलेभर में खूब रौनक देखने को मिल रही है। वहीं, शिवरात्रि पर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। शिवरात्रि को लेकर शिवालयों व मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
गांव अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, दयालगढ़ का पातालेश्वर महादेव मंदिर, भटली का स्वयं-भू मंदिर, कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर और आदिबद्री स्थित केदारनाथ शिव मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग हैं। इन पांचों मंदिरों का उल्लेख महाभारत काल के ग्रंथों में मिलता है। भाटली मंदिर के मंदिर जितेंद्र शास्त्री, पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट प्रधान जनार्दन शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि पर मंदिर में ज्यादा भीड़ होती है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।
पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान जनार्दन शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही है। मंदिर को विशेष व आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। मंदिर में रंग-बिरंगी लाइट के साथ फूलों का प्रयोग सजावट में किया जा रहा है। तड़के ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। सुबह से रात्रि 12 बजे तक कांवड़ियों के लिए भंडारा चलेगा।
विज्ञापन
भाटली शिव मंदिर के पुजारी जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए मंदिर को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। पूर्व संध्या पर मंदिर में पूजन व भजन-संकीर्तन होगा। रात्रि में भगवान शिव का श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ मंदिर में भंडारा चलेगा।
मंदिरों में तैनात रहेगी पुलिस
जलाभिषेक के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शहर थाना यमुनानगर प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जलाभिषेक के समय शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर के प्रत्येक शिव मंदिर पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।