फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A synthetic track will be built at the Tejli Sports Complex

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A synthetic track will be built at the Tejli Sports Complex
तेजली खेल परिसर। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। तेजली खेल परिसर में जल्द ही खेल सुविधाओं का विस्तार होगा। परिसर में पहले सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इसके बाद तीरंदाजी के लिए मैदान बनेगा। सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा।
यह काम एचएसआरडीसी की ओर से किया जाएगा। इंजीनियर ने मैदान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस महीने इसकी ड्राइंग भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद एचएसआरडीसी की ओर से इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। विभाग की ओर से इसकी अनुमति दे दी गई है और एचएसआरडीसी ने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सब कुछ योजना अनुसार ठीक चला तो संभव है तीन से चार महीने में खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान मिल जाएगा। यह दोनों सुविधाएं मिलने से खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा। अभी सुविधा न होने के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। खिलाड़ियों को घास व मिट्टी में दौड़ना पड़ता है। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक पर प्रदर्शन करना होता है। जिले के खिलाड़ियों को इसका अभ्यास नहीं होता है, जिस कारण वे प्रति स्पर्धा में पिछड़ जाते हैं। वर्ष 2021 में आठ लेन के 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने की घोषणा की गई थी। इसके डेढ़ वर्ष बाद 2023 में करीब 7.87 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया था।
इसके बाद विभागीय कारणों से यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। अब विभाग ने दोबारा योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए अब नए सिरे से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पांच वर्ष में महंगाई काफी बढ़ गई है। ऐसे में सिंथेटिक ट्रैक की लागत भी डेढ़ से दोगुना होने की संभावना है। अभी इसका एस्टीमेट बनाया जाना है।

तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक और तीरंदाजी मैदान बनाने की योजना है। इसके लिए एचएसआरडीसी को काम दिया गया है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक यह काम पूरे हो जाएंगे। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed