{"_id":"6a78c71432d6cc67f2044abf","slug":"students-wowed-the-audience-with-spectacular-performances-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160999-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियों से मचाई धूम
Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में विद्यालय स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मना मोह लिया और दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति सहित अन्य सामाजिक संदेश भी दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ ने किया। कार्यक्रम प्राचार्य कुंदल सिंह दिगारी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में सातवीं की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने हरियाणवी व पंजाबी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और समूहगान से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 12वीं के राजन ने आईआईटी हैदराबाद के अपने अनुभव साझा किए और सभी को एकाग्रता से पढ़ाई करने का संदेश दिया। मुख्यातिथि एसडीएम विश्वनाथ ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह खुद जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़े हैं।
विज्ञापन
नवोदय स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चूंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क ही व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाता है। विद्यार्थियों को व्यायाम, पौष्टिक आहार और सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में हरियाणा नवोदय एल्युमनी संगठन व कुरुक्षेत्र एल्युमनी संगठन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं व मूल्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उप-प्राचार्या विमल राठौर नेअतिथियों, एल्युमनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय की स्कूल कैप्टन जिया ने मुख्यातिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।