{"_id":"69b9aef1ae3271ac170e57fe","slug":"streets-and-drains-will-be-constructed-in-kesar-nagar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152969-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केसर नगर में होगा गलियों और नालियों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केसर नगर में होगा गलियों और नालियों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
केसर नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास करतीं मेयर व पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के केसर नगर क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और गंदगी की समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। नगर निगम की ओर से 1.06 करोड़ रुपये की लागत से गलियों और नालियों के निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस विकास कार्य का शिलान्यास मेयर सुमन बहमनी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पार्षद जयंत स्वामी और मार्केट कमेटी चेयरमैन विपुल गोयल की उपस्थिति में नारियल फोड़कर किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि इस तरह के विकास कार्य लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करते हैं और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं पार्षद जयंत स्वामी ने इसे क्षेत्र की प्राथमिक जरूरत बताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।
Trending Videos