{"_id":"6a74da1550e684a0e70fb684","slug":"students-created-useful-items-from-waste-materials-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160838-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बेकार सामान से बनाईं उपयोगी वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने बेकार सामान से बनाईं उपयोगी वस्तुएं
Fri, 07 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
बेकार सामान से बनाई उपयोगी वस्तुएं दिखाते विद्यार्थी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम ने वार्ड-9 स्थित आदर्श विद्या मंदिर में वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा सेनिटरी अपशिष्ट को अलग-अलग डिब्बों में डालने के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, वेस्ट टू वंडर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुपयोगी एवं बेकार सामग्री का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता देखने लायक रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल की भावना विकसित करना तथा उन्हें कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में बच्चों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी घर-घर तक 4-बिन कचरा पृथक्करण का संदेश पहुंचाएं तो स्वच्छता अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पड़ोस के लोगों को भी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।