सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students displayed a professional flair at the fashion show

Yamuna Nagar News: फैशन शो में विद्यार्थियों ने दिखाया पेशेवर अंदाज

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students displayed a professional flair at the fashion show
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित चार सप्ताह के प्रमाणित कॅरियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम एज 2026 उड़ान के दूसरे सप्ताह का समापन रचनात्मक गतिविधियों के साथ हुआ। प्रोएज 2026 कॉर्पोरेट फैशन शो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और पेशेवर प्रस्तुतीकरण का आकर्षण का केंद्र रहा।
नौ जून से तीन जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक विद्यार्थियों और एमबीए अभ्यर्थियों को प्रबंधन शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्र, कार्यशालाएं और अनुभवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सप्ताह में विद्यार्थियों ने प्रभावी संचार, आत्मविश्वास निर्माण, टीम भावना, नेतृत्व विकास और व्यावसायिक व्यवहार से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित कॉर्पोरेट फैशन शो में प्रतिभागियों ने औपचारिक परिधानों में मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने शिष्टाचार, मंच संचालन क्षमता और पेशेवर व्यवहार का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक कॉर्पोरेट वातावरण को समझने और उसके अनुरूप स्वयं को विकसित करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि आगामी सप्ताह में नेतृत्व विकास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, समस्या समाधान और डिजिटल दक्षता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संस्थान की निदेशक डॉ. वंदना मदान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed