सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students get entangled in long questions of social science

Yamuna Nagar News: सामाजिक विज्ञान के लंबे प्रश्नों में उलझे विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Students get entangled in long questions of social science
परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जगाधरी। जिले के 55 केंद्रों पर सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गई। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन प्रश्नपत्र काफी लंबा होने के कारण उलझ गए और प्रश्नों का उत्तर उन्हें तेजी से लिखना पड़ा। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान समय की बाध्यता होने के कारण विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों का चयन करना पड़ा। परीक्षा सायंकालीन सत्र में दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक हुई। परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी खिलखिलाते हुए बाहर निकले।
Trending Videos


दूसरी तरफ परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर चाक-चौकस सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, केंद्रों पर उड़नदस्तों की दबिश भी जारी रही। उड़नदस्तों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड उड़नदस्ता अधीक्षक व जिला समन्वयक ओपी वर्मा ने बताया कि नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी प्रबंध किए हैं। किसी केंद्र पर उपद्रव व नकल संबंधी कोई मामला नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान था प्रश्नपत्र

सुशांक ने बताया कि सामाजिक विज्ञान अन्य विषयों की अपेक्षा थोड़ा कठिन लगता है। इसमें तिथियां, जगह के नाम व इतिहास सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। ऐसे में इसे लेकर शुरू में थोड़ा डर था, लेकिन आसान प्रश्नपत्र देखकर काफी खुशी हुई।

लंबा था प्रश्नपत्र

साहिल ने बताया कि सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र अन्य की अपेक्षा लंबा था। इसके उत्तर लिखने में बहुत समय लगा। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन बेहद जरूरी था। ऐसे में उत्तर लिखने में हाथ तेज चलाना पड़ा। बाकी प्रश्नपत्र आसान था, जिसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

पहले लगा था डर

कर्ण ने बताया कि परीक्षा को लेकर पहले थोड़ा डर था। इतिहास, भूगोल और नागरिक शास्त्र तीनों के उत्तर एक साथ करने में थोड़ी दिक्कत होती है। यह विद्यार्थियों को काफी परेशान करता है। इस कारण परीक्षा को लेकर सुबह तक डर व तनाव था। परंतु आसान प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों को सुकून मिला।

घूमाकर पूछे गए थे प्रश्न

शहबान ने बताया कि बताया कि प्रश्नपत्र आसान था। दो-तीन को छोड़ सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। लेकिन कुछ प्रश्न बेहद घूमाकर पूछे गए थे, ऐसे में विद्यार्थियों को प्रश्न समझने में समय लगा। परंतु इसके विकल्प में भी प्रश्न पूछे गए थे, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली।

-------

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : samvad

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : samvad

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : samvad

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed