सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students learned the secrets of space

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने जाना अंतरिक्ष का रहस्य

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students learned the secrets of space
कार्यक्रम में हिस्सा लेते पॉलिटेक्निक दामला के विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में शुक्रवार को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया की ओर से नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर प्रेरणा-2026 के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष की रोचक दुनिया से परिचित कराया गया। आओ मिलें आकाश से कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रात्रि आकाश का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ इंजीनियर अमन कुमार और गुलशन चौरसिया ने विद्यार्थियों को रिफ्रैक्टिंग और रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप की कार्यप्रणाली समझाई। विद्यार्थियों ने दूरबीन की सहायता से चंद्रमा का स्पष्ट दृश्य देखा और उसकी सतह पर मौजूद विशाल क्रेटरों का अवलोकन किया। पहली बार चंद्रमा को इतने करीब से देखकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक कपिल शर्मा ने अंतरिक्ष से जुड़ी लोककथाओं और पारंपरिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान जिज्ञासा, तर्क और प्रयोग के माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों से उनके उत्तर प्राप्त किए। इस अवसर पर मेंटर्स यश गुप्ता, शौर्य, गौतम, अभिलाषा और जानवी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य संजीव सहगल ने कहा कि ऐसे प्रायोगिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा और भविष्य के करियर के प्रति नई दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed