फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students showcased their talent in the quiz

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the quiz
कैलाश चंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैलाश चंद्र पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए अंतर-कक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्न विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल, साहित्य, समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से संबंधित थे। प्रतिभागियों ने त्वरित सोच, आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भी सटीक उत्तर देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों का तालियों की के साथ उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या कंवलप्रीत ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आयोजन के लिए शिक्षकों के प्रयास की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed