फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Swati secures first place in the painting competition

Yamuna Nagar News: चित्रकला मुकाबले में स्वाति को पहला स्थान

Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Swati secures first place in the painting competition
 विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते निगम अधिकारी व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता को लेकर नगर निगम व हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की ओर से तेजली स्थित शहीद परमिंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान चित्रकला, स्लोगन, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराईं गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में 11वीं की स्वाति ने प्रथम स्थान पाया।
नौवीं की प्रिया द्वितीय और आठवीं की स्वास्तिका तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लेते हुए देशभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ. उमेश प्रताप वत्स के नेतृत्व में हुई। नगर निगम के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के डॉ. नरेंद्र सिंह साईं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विभा गुप्ता ने नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सोशल मीडिया इंचार्ज मुक्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान चित्रकला अध्यापक नवनीत शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह साईं, मुक्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed